रविवार, 6 फ़रवरी 2011

उत्तर प्रदेश की बाल साहित्य लेखक :विभा देवसरे

                                                                      
विभा देवसरे
जन्म : 2 दिसम्बर, 1940, इलाहाबाद कृतियाँ: कतरन, जीवन सोपान (कहानी संग्रह); ऊबती दोपहर : ऊँघती महिलाएँ (महिला विमर्श); पाँच देवता एक मंदिर, शनिलोक (बाल उपन्यास); टीनू खरगोश, हमारे समाज सुधारक, पाँच पूँछ का चूहा, जंगल का अखबार, छोटा भाई-मोटा भाई, कठपुतली की आँखें (कहानी संग्रह); आओ गायें गीत, मूर्खोँ का नगर (कहानियाँ); आजादी की कहानी, लेट लतीफ (बाल कथाएँ); बुद्धि बड़ी या धन, सबसे अमीर सबसे गरीब, भोलू भय्या बने गवैय्या (बच्चों का नाटक); रंग-बिरंगी तितलियाँ (बच्चों की कहानियाँ); स्वागत है बेटी (कन्या शिशु); सबेरा होगा (महिला विमर्श); वह एक दिन (तीन नाटकों का संग्रह); घरेलू हिंसा (दो भाग)-वैश्विक एवं भारतीय संदर्भ में, हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी; प्राचीन विदेशी यात्री और गौरवशाली भारत। सम्मान/पुरस्कार: भारत सरकार द्वारा 'पाँच देवता एक मंदिर' पुरस्कृत; उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल उपन्यास 'शनिलोक' पुरस्कृत; उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य के लिए 'सुभद्रा कुमारी चौहान' पुरस्कार; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा स्वागत है बेटी' पुस्तक पुरस्कृत; भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर द्वारा सम्मानित; भारत-रूस सांस्कृतिक सोसायटी द्वारा बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में योगदान के लिए पुरस्कृत; उत्तर प्रदेश लेखिका परिषद द्वारा 'साहित्यश्री' सम्मान; हिंदी अकादमी द्वारा 'साहित्यकार सम्मान। निधन : 22 अप्रैल 2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें